






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं हर दिन बढ़ रही है एवं अब तो ग्रामीण क्षेत्रों की सम्पर्क सड़कें भी सुरक्षित नहीं रही है। रविवार को क्षेत्र के गांव आड़सर से लाखनसर के बीच ग्रामीण सम्पर्क सड़क पर एक जीप एवं बोलेरो की आमने सामने टक्कर हो गई। दोपहर करीब 3 बजे बोलेरो गाड़ी आड़सर से जा रही थी एवं जीप लाखनसर की ओर से आ रही थी, आड़सर गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर दोनों आमने सामने भिड़ गए। इस दुर्घटना में चार जने घायल हो गए जिन्हें आडसर के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि शुभकरण उपाध्याय ने श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया। दुर्घटना में घायल गांव उदरासर निवासी 12 वर्षीय बालक अशोक जाट, रूपादेवी जाट एवं गांव मोमासर में शिव मंदिर के पास निवासी गजांनद प्रजापत को अधिक चोटें आने के कारण बीकानेर रैफर किया गया है। इनके अलावा दुर्घटना में घायल श्रवणकुमार जाट को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ये चारों घायल जीप में सवार थे एवं दूसरी ओर बोलेरो में सवार ड्राईवर मौके से भाग छुटे। मौके पर टक्कर के कारण आस पास के खेतों की जाली-पट्टियां भी क्षतिग्रस्त हो गई।





