August 30, 2026
पति के सर में फोड़ी बोतल, पत्नी से दुष्कर्म का प्रयास, शराब के नशे में की वारदात।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2022। शराब के नशे में क्षेत्र में आए दिन आपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। रविवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में एक महिला ने अपने पति के साथ हाजिर होकर एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव मोमासर निवासी पीड़िता विमला देवी सांसी शनिवार शाम करीब 6.30 बजे अपने पति के साथ इस गांव में ही अपने परिचित के घर से अपने घर आ रही थी। रास्ते में आरोपी मानाराम बनियों के नोहरे के पास शराब के नशे में उन्हें मिला। आरोपी ने पीड़िता की कपड़े फाड़ दिए एवं लज्जा भंग करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के पति ने उसे छुड़वाया तो आरोपी ने उसके सर पर कांच की बोतल फोड़ दी और लात मुक्कों से उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोपी ने महिला से गहने भी छीन लिए एवं जातिसूचक गालियां दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जिसकी जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार करेंगे।