May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मई 2022। क्षेत्र के युवाओं में धैर्य की निहायत कमी नजर आ रही है और छोटी छोटी बात पर वे अपना आपा खोते हुए लड़ाई झगड़े पर उतारू होते यहां वहां दिख रहें है। कल रात पांच जनों के बाद दो अन्य मामलों में चार जनें गिरफ्तार किए गए तथा कुछ ही देर पहले तीन जनें ओर झगड़ा करते हुए गिरफ्तार किए गए है। हेड कांस्टेबल बलबीर ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने पर सूचना प्राप्त हुई कि नेशनल हाईवे के पर स्थित पुलिया के नीचे 3 जनें आपस में बुरी तरह झगड़ रहें है। इस पर टीम के साथ मौके पर पहुंच कर समझाईश का प्रयास किया परन्तु नहीं मानने पर कोई घटना कारित ना हो इस लिए मोमासर बास निवासी भागीरथ जाट (25), आरिफ नियादिया (22), नदीम तेली (21) को 151 में गिरफ्तार कर थाने पहुंचा दिया गया है।