May 21, 2026
बस रूट के लिए फसाद, जमकर चले लात घुसे, कई जनें घायल, परस्पर मुकदमे दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2022।  इन दिनों बस रूट के लिए कई बसों के संचालकों में विवाद चल रहे है और आए दिन इनमें कहासुनी होती रहती है। क्षेत्र के गांव सूडसर के मुख्य बाजार में बस रूट के विवाद पर दो गुट आपस में भिड़ गए व आमने-सामने हुए फसाद में जमकर लात घुसे चले। घटना कई जनों के घायल होने की भी सूचना है। शेरुणा थाने के एसएचओ रामचंद्र ढाका ने बताया कि सूडसर में बुधवार देर शाम को बस रूट विवाद को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए। दोनों गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ परस्पर मामले भी दर्ज करवाए हैं। हरिराम भादू ने पुलिस को बताया कि मैं बुधवार शाम को सूडसर बाजार में खड़ा था। तभी रामलाल, रामनारायण, प्रेम कुमार ने मेरे साथ थाप मुक्को व लाठियों से मारपीट की। दूसरे गुट की ओर से दर्ज करवाएं गए मामले में परिवादी रामलाल ने हरिराम और प्रेम पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों गुटों के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने पीड़ितों के मेडिकल करवाए व आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है