August 30, 2026
क्षेत्र की सबसे बड़ी पंचायत को सीएचसी के निर्माण के लिए करोड़ो की राशि स्वीकृत, ग्रामीणों ने जताया महिया का आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2022। उपतहसील की घोषणा में ग्राम पंचायत मोमासर का नाम नहीं आने से मोमासर वासी हताश थे परन्तु आज विधायक ने उनकी नाराजगी दूर करते हुए राज्य सरकार से गांव में अस्पताल निर्माण के लिए करोड़ो का बजट स्वीकृत करवाया है। गांव में महिया समर्थकों में उत्साह का माहौल है और अनेक ग्रामीण विधायक का आभार जता रहे है। विधायक गिरधारी लाल महिया ने जानकारी देते हुए कहा कि मोमासर में सीएचसी निर्माण की मांग लगातार राज्य सरकार से की जा रही थी जिससे आस पास के सभी गांवो को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। महिया ने बताया राज्य सरकार द्वारा भवन निर्माण हेतु आरआईडीएफ 27 के तहत 4 करोड़ 40 लाख की स्वीकृति दे दी गयी है। विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश भी दे दिए है।प्रथम प्रकिया में 3 करोड़ 65 लाख का टेंडर हुआ है, सीएचसी में अन्य कार्यों के लिए बाकी बची हुई राशि से टेंडर और किए जायेंगे। विधायक महिया ने कहा कि क्षेत्र के भवन विहिन एवं जर्जर पड़े अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की सूची राज्य सरकार को भिजवाई गई है, जो कि प्रक्रियाधीन हैं। सीएचसी के भवन निर्माण की स्वीकृति जारी करने पर विधायक ने चिकित्सा मंत्री परसारीलाल मीणा का आभार व्यक्त किया है।