May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2022। विज्ञान व बच्चे दोनों देश का भविष्य है और बच्चे विज्ञान में रुचि लेकर देश की उन्नति में नए अध्याय जोड़ सकते है जिससे वे देश सेवा में अपना श्रेष्ठ योगदान दे सकेंगे। ये बात उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी ने सेसोमूं स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कही। चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में प्रयोगात्मक बुद्धि का विकास होता है जिससे उनकी सृजन क्षमता का बढ़ती है। चौधरी ने कक्षा 3 से 12 तक के बाल वैज्ञानिकों द्वारा बनाए मॉडल देखें। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके बारे में प्रश्न भी पूछे जिनके छात्रों ने उत्साहपूर्वक जवाब भी दिए। छात्र-छात्राओं ने कम्प्यूटर साइंस विभाग के मार्गदर्शन में आपदा प्रबंधन, जल संरक्षण, यातायात के मॉडल, हाईड्रोलिक पॉवर प्लांट, सोलर प्लांट, वायू प्रदुषण, विद्यूत चुंबकीय प्रेरण, स्मार्ट सिटी, मार्डन हाट बाजार, खाद्य श्रृंखला, उर्जा संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग आदि विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रदर्शित किए। स्कूल प्राचार्य मनोज कुमार अग्रवाल ने शिक्षा में करके सीखो के नियम की जानकारी देते हुए ऐसे आयोजन को बच्चों के विकास के लिए आवश्यक बताया। स्कूल संस्थापक जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं श्रीमती पद्मा मूंधड़ा ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के महावीर माली, सुभाषचन्द्र शास्त्री, रूपचन्द सोनी, रामनिवास चौधरी, कार्यालय प्रभारी घनश्याम गौड़, अकाउंटेंट अभिनव मेहता मौजूद रहें। कस्बे के समाजसेवी तोलाराम जाखड़, कुम्भाराम घिंटाला, शिवप्रताप सिंह, इंदरचंद तापड़िया सहित अभिभावकगण मौजूद रहें। कार्यक्रम में विकास गांधी, अर्चना शर्मा, प्रीति कौशिक, राजेश कुमार, प्रिया भार्गव एवं श्रीजा मिश्रा का योगदान रहा। विज्ञान विभागाध्यक्ष फरीयाद अली ने सभी का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यार्थियों ने अपने मॉडल की प्रस्तुति दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने बनाए अनेक मॉडल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी ने फीता काटकर विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।