May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2022। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार आने वाले दो दिनों में पारा 50 डिग्री को पार कर सकता है और विभाग ने लू का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चूरू, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं में गर्मी के साथ हीटवेव की आशंका जताई है। आज से 14 मई तक गर्मी का प्रभाव रहेगा और ऐसे में बच्चों को ठंडे कमरों में रखने के निर्देश जारी किए गए है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज सुबह 10 बजे से पारा गर्म है और लू के थपेड़े चल रहें है। दोपहर को अभी पारा 47.5 डिग्री को पार कर गया है। लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है परंतु ब्याह शादियों की सीजन के कारण कुछ ग्रामीण खरीददारी करने बाजार आए है। सड़कें सूनसान है और लोग छांव तलाश कर रहें है। आप भी अंचल से नीचे दिए फोटो देखें और बाहर ना निकल कर सभी खबरों से अपडेट रहने के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जुड़ें रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छांव तलाश कर धूप से बचाव करते हुए सुस्ता रहें बुजुर्ग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भीषण गर्मी में ठंडक की तलाश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर मिठिया से सामान खरीदने आए ग्रामीण झुलसे गर्मी में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लू से बचाव करते नजर आए बच्चे भी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार भी धूप का कहर से खाली नजर आए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिव्यस्त रहने वाली मुख्य सड़क भी सूनसान पड़ी है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विवाह समारोह के कारण खरीददारी करने बाजार पहुंचे ग्रामीणों ने ओढ़ लिए तौलिए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गर्मी में राहत देने घूम रहे युवक ने बांधा तौलिया।