






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2022। मनरेगा में कार्यरत संविदा कर्मियों के लिए मंगलवार को जारी आदेश को तुगलकी फरमान बताते हुए ओदश की प्रतियां जलाई। बता देवें ये संविदा कर्मी नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत है और इन्होंने कार्य बहिष्कार किया हुआ है। इस पर मंगलवार को मुख्य सचिव ने आंदोलन कारी संविदाकर्मियों को सेवाओं से निरस्त करने का आदेश दिया है जिसे लेकर कार्मिकों ने सरकार को संवेदनहीन बताते हुए इसे दमनकारी आदेश होने के नारे लगाए और आदेश की प्रतियां जलाई। मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र देकर मनरेगा श्रमिकों को रोजगार व भुगतान समय पर किए जाने के निर्देश दिए है। आदेश में कहा गया है कि कार्यबहिष्कार कर कार्यालय में अनुपस्थित रहने वाले संविदा कार्मिकों को 3 दिनों में ड्यूटी पर आने का आदेश दिया जाए, तथा 3 बाद भी ड्यूटी पर नहीं आने पर अनुबंध निरस्त कर अन्य रोजगार एंजेसी से कार्य करवाया जाए। इस आदेश का राज्य भर में संविदा कर्मी विरोध कर रहें है।
सफाई कर्मियों ने मांगा वेतन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार में नाले ओवरफ्लो होने व पूरे शहर में जगह जगह गंदगी के ढेर होने की खबर का प्रकाशन प्रमुखता से करते हुए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने मंगलवार को सफाई कर्मियों को वेतन नहीं दिए जाने की आवाज उठाई। इसके बाद मंगलवार को ही आदवंशी वीर सेना राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट पुखराज तेजी, भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं, पार्षद मघराज तेजी, विष्णु मलघट, बाबूलाल तेजी ने तहसीलदार व उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देते हुए पालिका में दखल देकर समस्या समाधान करने की मांग करते हुए सफाई कर्मियों के मार्च व अप्रैल माह का वेतन देने की मांग की। बता देवें नगरपालिका के कर्मचारियों में भारी आंतरिक गतिरोध जारी है जिसके चलते कार्मिकों को परिवार के भरण पोषण के लिए आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही ज्ञापन में हल्का जमादारों पर दो सफाई निरीक्षकों को लगाने, सफाई कार्मिकों के रिक्त पद भरने, सफाई कार्मिकों के स्वास्थ्य जांच करने, ठेका कर्मचारियों को समय पर भुगतान करने व भुगतान का विवरण देने, कार्मिकों को वर्दी भत्ते देने, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवा उनका विवरण देने, मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को ग्रेच्यूटी व अन्य लाभ देने की मांग की।






