






श्रीडूंगरगढ़ 12 मई 2022। डॉक्टरों द्वारा बाहर की दवाइयां लिखने सहित कई अव्यवस्था का आरोप ओर जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा इन आरोपो की जांच के बाद स्थानीय चिकित्सको पर दंडात्मक कार्यवाही के हालातों वाले श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल की हवा पिछले 1 माह से बदली हुई है। क्षेत्र के जागरूक युवाओ द्वारा चलाये गए गेट वेल सून सीएचसी अभियान के बाद श्रीडूंगरगढ़ राजकीय चिकित्सालय में बाहरी दवाइयों का खेल लगभग बन्द सा हो गया है। अभियान का एक माह पूर्ण होने पर गुरुवार को अभियान से जुड़े युवाओ ने चिकित्सकों का सम्मान किया और सहयोग देने के लिए आभार जताया। अभियान की अगुवाई कर रहे यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, राष्ट्रीय मानवाधिकार एंव आरटीआई जागरूकता के संतोष विनायकिया आदि ने चिकित्सको को सहयोग आभार पत्र और पेन सौंप कर रोगियों की सेवा मनोयोग से करने की अपील की। इस दौरान संतोष गोदारा, शुभम शर्मा, श्रवणसिंह पुंदलसर, हनुमान माली, मुकेश जोशी, पवन असोपा, आनंद मंगल, बंसी स्वामी, मोनू सैन सहित कई युवा मौजूद रहे। सभी ने चिकित्सालय में लगातार रोगियों को लिखी गई पर्चियों का आकस्मिक अवलोकन करना जारी रखने का संकल्प लिया।





