May 21, 2026
IMG-20211120-WA0024

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2022। अलसुबह पौने चार बजे हाइवे पर हादसा हो गया जिसमें पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्लीपर कोच बस जयपुर से बीकानेर की ओर जा रही वहीं पिकअप बीकानेर की ओर से जयपुर की ओर जा रही थी। हाइवे पर हनुमान धोरे से आगे शेखावाटी होटल के पास दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई व घूम कर बस की साइड हो गयी। टीम के साथ मौके पर पहुंचे एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि पिकअप चालक मनरूप गम्भीर रूप से घायल हुआ है। जिसे राजकीय अस्पताल से बीकानेर रेफर कर दिया गया है। वहीं बस के सभी यात्री सुरक्षित है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बस सवार सभी यात्री सुरक्षित है।