May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2022। शेरुणा गांव की रोही में एक युवक ने अपने खेत की डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर ली और युवक के पिता ने उसके के ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। शेरुणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि कुम्भाराम जाट ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका पुत्र चीमाराम ने मंगलवार रात डिग्गी में डूब कर आत्महत्या कर ली। पिता ने चीमाराम की पत्नी राधा, रानीसर निवासी सास मोहनी देवी, ससुर रामेश्वरलाल व साला मुखराम पर मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया। इससे परेशान होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।