






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2022। भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत की 12वीं पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक किशनाराम नाई के निवास स्थान पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। नाई ने नम आंखो से शेखावत के साथ अपनी स्मृतियों को याद किया व उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। नाई ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ के विकास में शेखावत का बड़ा योगदान रहा है। इस दौरान पार्षद सोहनलाल ओझा, पूर्व पार्षद आशीष जाडी़वाल ने पूर्व मुख्यमंत्री को पुष्पाजंलि देते हुए उनके आदर्शों पर चलने की बात कही। यहां करणीसिंह बाना, कन्हेयालाल स्वामी, शंकरलाल ओझा, हुलासमल मीणा, इन्द्रचन्द मुंधडा़, रमेश मुंधडा़, सत्यनारायण स्वामी, बंसीधर तांवणिया, मनोज नाई, द्वारकाप्रशाद नाई, नोरतमल दर्जी, पूर्णमल स्वामी, विनोद राजपुरोहित, रामलाल माली, केके जांगिड़, नारायण राजपुरोहित, बनवारी सोनी, परताराम मणकरासर ने भी शेखावत को श्रद्धांजलि अर्पित की।




