May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2022। गत 13 मई को गांव कुतांसर में लालाराम पुत्र ठाकरराम मेघवाल के घर लगी आग में परिवार की सारी जमापूंजी राशन-पानी के साथ स्वाहा हो गई। बता देवें सरपंच ऊंकारराम ने परिवार के लिए शुक्रवार शाम के खाने की व्यवस्था के साथ कुछ राशन देकर परिवार की मदद की। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने प्रमुखता से खबर का प्रकाशन किया गया और नर सेवा नारायण सेवा संस्थान इस गरीब परिवार की मदद के लिए आगे आया तथा संस्थान के सदस्य रविवार को कुतांसर पहुंचे। संस्थान के कोषाध्यक्ष निर्मल अशोक जैन ने बताया कि खबर प्रकाशन के तुरंत बाद संस्थान एक्टिव हुआ व सदस्य मौके पर पहुंचे और आगजनी के नुकसान का जायजा लिया। रविवार को संस्थान अध्यक्ष सुष्मा श्याम करनाणी, कोषाध्यक्ष निर्मल अशोक जैन, रामप्रताप सारस्वत कुतांसर पहुंचे। संस्थान द्वारा लालाराम के परिवार को एक माह का राशन, लालाराम व उनकी पत्नी व चार छोटे बच्चों के लिए नए कपड़े, जरूरत के सभी बर्तन, बिस्तर, दो पलंग सौंपे। सरपंच ऊंकारराम ने संस्थान का आभार प्रकट करते हुए अन्य मदद के लिए प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्थान की ओर से लालाराम के घर राशन, कपड़े, बिस्तर, बर्तन, पलंग पहुंचाए गए है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्थान अध्यक्ष सुषमा श्याम करनानी सहित सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर गरीब परिवार की मदद की।