May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2022। फाइनेंस कंपनी से बोलेरो कैंपर गाड़ी फायनेंस करवाने के बाद उसे खुर्द बुर्द करने पर ऋणकर्ता व गारंटर पर फाइनेंस कंपनी ने 420 का मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि एसके फाइंनेंस के मोहनसिंह निवासी बीकानेर ने भालाराम पुत्र भैराराम, भैराराम पुत्र लाभुराम, तेजपालसिंह पुत्र डालसिंह निवासी इंदपालसर हीरावतान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। मोहनसिंह ने बताया कि तीनों ने मिलीभगत से जालसाजी कर महिन्द्रा बोलेरो कैंपर गाड़ी के लिए 4 लाख 55 हजार 652 रूपए ऋण लिया। आरोपियों ने वाहन को खुर्द बुर्द कर बिना किश्तों की अदायगी के छल पूर्वक अन्यत्र बेच दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।