May 20, 2026
WhatsApp Image 2020-02-11 at 16.16.40

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 11 फरवरी 2020। आधुनिक हथियारों से लैस, सड़क पर जुतों की ठक ठक के साथ कदमताल मिलाते जवान, एकबारगी तो मार्ग में रूक कर लोग देखने लगे कि आज कस्बे में क्या हो रहा है? मौका था श्रीडूंगरगढ पुलिस थाने के एचएम मांगीलाल विश्नोई, एएसआई बीरबलराम के साथ सहायक कमाण्डेट बीरबलराम मीणा के जवानो द्वारा क्षेत्र में निकाले गए फ्लेग मार्च का। रेपिड एक्शन फोर्स की 83 बटालियन बी कम्पनी की एक पलाटुन ने यहां मार्च निकालते हुए इलाके के संवेदनशील स्थानों की सूची तैयार की है। पलाटुन ने क्षेत्र का नक्शा भी बनाया जिससे भविष्य में तनाव या दंगा होने की स्थिति में उसे नियंत्रण किया जा सके। नक्शे का उपयोग दंगाई समय में प्रभावित क्षेत्र तक तुरंत पहुँचने की सुविधा के लिए बनाए गए है। आरएएफ ने क्षेत्र के राजनीतिक दलों व समाजसेवी संगठनों की भी जानकारी ली है।