May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मई 2022। सोमवार तक अपने घर में हंसी खुशी परिवार का पालन करने वाली 46 वर्षीय रामी देवी पत्नी मुन्नीराम निवासी ठुकरियासर ने आज सुबह दम तोड़ दिया। रामीदेवी की 85 वर्षीय बुजुर्ग सास जो नेत्रविहीन हो गई है का सहारा उनकी बहू काल के क्रुर प्रहार का शिकार हो गई है और सास का रो रोकर बुरा हाल है। सोमवार को आए भयकंर अंधड़ से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ और इस अंधड़ ने मुन्नीराम ब्राह्मण की बसी बसाई गृहस्थी उजाड़ दी है। अंधड़ से एक नीम का पेड़ रामीदेवी के ऊपर गिर जाने से वह गंभीर घायल हो गई थी और उनके पुत्र उन्हें बीकानेर ले गए। इस घटना में महिला की गर्दन की हड्डी टूट गई थी जिससे उन्हें राहत मिली ही नहीं और आज सुबह अस्पताल में ही उसने दम तोड़ दिया। परिवार में माहौल गमगीन है और रामीदेवी के शव को गांव ठुकरियासर लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। सरपंच अमराराम गांधी ने बताया कि ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहें है और ग्राम पंचायत ने प्रशासन को घटना की सूचना देकर पीड़ित की मदद के लिए लिख दिया गया है।