May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कॉलम केरियर व एज्यूकेशन अलर्ट में आप पढें आज की दो बड़ी खबरें।

5वीं व 8वीं का परिणाम अगले सम्ताह आने की संभावना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम का राज्य भर में 25 लाख परीक्षार्थी इंतजार करते रहें और परिणाम नहीं आया। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में अभिभावक इधर उधर पूछताछ करते नजर आए। शिक्षा विभाग ने 25 मई तक रिजल्ट जारी करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारियों को दोनों बोर्ड परीक्षा के सत्रांक शाला दर्पण पोर्टल पर अपलोड करने थे लेकिन निर्धारित सय तक उत्तरपुस्तिकाओं की जांच नहीं हो पाई। अब रिजल्ट के अगले सप्ताह आने की संभावना है। विभाग समय पर कॉपियों की जांच नहीं करने वाले शिक्षकों के खिलाफ नोटिस भी जारी कर रहा था परंतु विभाग निर्धारित समय पर रिजल्ट नहीं दे पाया है जिससे विद्यार्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़़ा है।

आरपीएससी ने जारी किया कैलेंडर, 6 माह में 16,354 पदों के लिए परीक्षा कराएगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरपीएससी इस साल अगस्त से बड़ी भर्ती परीक्षाओं की शुरूआत करने जा रही है। जनवरी 2023तक 6 महीनों में 16,354 पदों पर लिखित परीक्षाएं होंगी। इनमें स्कूल लेक्चर के 6 हजार पद और वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सेकंड के 9760 पद भी शामिल है। माना जा रहा है कि इन परीक्षाओं में प्रदेश के 17 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होंगे। भूजल विभाग संवीक्षा परीक्षा 1 व 2 अगस्त 2022, एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर 27 व 30 अगस्त अक्टूबर द्वितीय सप्ताह से, स्कूल लेक्चरर संस्कृत शिक्षा में 13 से 15 नवंबर, वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सेंकड मा 17 दिसबंर से 24 दिसंबर 2022 तक, वरिष्ठ अध्यापक सेंकड संस्कृत शिक्षा जनवरी 2023 द्वितीय सप्ताह में परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।