May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2022। कस्बे की युवतियां कल सुबह से लगने वाले तीन दिवसीय सेल्फ डिफेंस क्लासेज में भाग ले सकेंगी। सेल्फ डिफेंस क्लासेज का उद्घाटन सुबह 5.30 बजे तेरापंथ महिला मंडल भवन, टीएसएस अस्पताल के पास होगा। जिसमें दुर्गावाहिनी संगठन की जयपुर प्रांत में चुरू जिला प्रमुख राजू सुथार द्वारा दंड व दावपेच सिखाएं जाएंगे। तेरापंथ कन्या मंडल द्वारा किए जा रहें आयोजन के उद्घाटन सत्र में तेरांपथ महिला मंडल व साध्वीश्री का सान्निध्य रहेगा। महिमा जैन ने बताया कि 10 वर्ष से ऊपर की बालिकाएं शिविर में भाग ले सकेगी तथा चंदा जैन 7737623018 तथा प्रज्ञा बैद 9680593297 नम्बरों पर संपर्क कर अभिभावकगण अपनी बेटियों का पंजीकरण करवा सकते है।