






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2022। गांव तोलियासर में आयोजित ठाकुरजी मंदिर में मूर्ति स्थापना महोत्सव में आज शाम भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। बाड़मेर से प्रसिद्ध संत प्रतापपुरी जी महाराज भी जागरण में भाग लेने 10 बजे तोलियासर पहुंचेगे। जागरण में श्री श्री 1008 महंत श्रीरेवती रमणदास महाराज, भादी पीठाधीश्वर, उपवंदावन धाम मीठड़ी से जागरण में अपने भजनों के माध्यम से भक्ति रसधारा प्रवाहित करेगें। बता देवें तोलियासर सहित बड़ी संख्या में श्रीडूंगरगढ़ व आसपास के गांवो से नागरिक आयोजन के साक्षी बन रहें है तथा पुण्य लाभ ले रहें है। महाराज तोलियासर पहुंच गए है व आयोजकों ने जागरण की तैयारियों को पूर्ण रूप दे दिया है।
हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा,कल होगा महोत्सव का लाइव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भव्य आयोजन में कल हेलीकॉप्टर से कई हजार किलों पुष्पों की वर्षा की जाएगी और सुबह हवन से मूर्ति स्थापना के आयोजन की पूर्णाहुति का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पेज पर किया जाएगा। सुबह 7 बजे से सभी श्रद्धालु श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पेज पर आयोजन से लाइव जुड़ कर पुण्य लाभ ले सकेंगे।
कल होगी महोत्सव की पूर्णाहुति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर महोत्सव की पूर्णाहुति कल मूर्ति स्थापना के साथ होगी। राजपुरोहित समाज के गुरू तुलछारामजी महाराज मूर्ति स्थापना करेंगे। सुबह 7 बजे हवन पूजन के साथ आयोजन प्रारंभ होगा। मंदिर निर्माण कमेटी ने बताया कि तोरण लाभार्थी परिवार, गणेश मूर्ति स्थापना के लाभार्थी परिवार, मोबन थांब के लाभार्थी परिवार, शिव परिवार मूर्ति स्थापना के लाभार्थी परिवार शिवालय कलश के लाभार्थी यजमान,शिव परिवार ध्वजा लाभार्थी यजमान सुबह 6.30 बजे मंदिर पहुंच जाए। तथा मुख्य शिखर कलश के लाभार्थी यजमान, ठाकुरजी मूर्ति स्थापना के लाभार्थी यजमान, शिखर कलश द्वितीय, शिखर कलश तृतीय के लाभार्थी यजमान, जनेऊ के लाभार्थी यजमान, ठाकुरजी पोशाक, पुष्पहार, बांसुरी, मुकुट, के लाभार्थी यजमान, राधाजी के मुकुट, नथ, पुष्प हार के यजमान, इत्र केसर की बोली, छत्र, प्रथम भाग आरती के यजमान, प्रथम पट खोलने, प्रथम टंकोरा झालर नगाड़ा, प्रथम शंखवादन, चरण पादुका, श्रृंगार, अखंड ज्योत के लाभार्थी यजमान 10 बजे मंदिर पहुंच जाए। खेताराम जी की मूर्ति, भारद्वाज ऋषि की मूर्ति, देवीदास जी की मूर्ति स्थापना, हनुमान जी मूर्ति, खेताराम जी महाराज की मूर्ति, जाजम की बोली, 12 महीने के प्रसाद के लाभार्थी, भैरू गोपाल गौशाला, नंदी गोपाल गोशाला सेवा के लाभार्थी यजमान परिवार सुबह 11 बजे मंदिर पहुंचे। कमेटी सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचने का आग्रह किया है।



