May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2022। क्षेत्र के गांव पुंदलसर में देर रात हुए दुःखद हादसे में कार्मिक तेजपाल जाट की मौत के बाद ग्रामीणों में रोष का माहौल है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए है और प्रशासन से मुआवजे की मांग नहीं माने जाने तक शव नहीं उठाने का निर्णय किया है। ग्रामीण दुर्घटना का कारण बिजली विभाग की लापरवाही बता रहें है जिसके चलते युवक असमय काल का शिकार बन गया। ग्रामीण मृतक युवक को विभाग द्वारा इंसाफ दिए जाने की मांग कर रहें है। ग्रामीण 20 लाख रुपए की सहायता तथा सरकारी नौकरी की मांग कर रहें है और प्रशासन 9 लाख रुपए की हामी भर रहा है। वार्ता जारी है और मौके पर यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण, आरएलपी नेता डॉ. विवेक माचरा, पूर्व विधायक पुत्र भगवानाराम गोदारा मौके पर पहुंच गए है। पुलिस प्रशासन भी मौके पर तैनात है।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों से अपडेट रहने के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।  

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जीएसएस में भारी भीड़।