May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2022। ईओ तेरी तानाशाही नहीं चलेगी चलेगी के नारे बाजार की मुख्य गली में गूंज रहें है और व्यापारियों ने नगरपालिका के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए अपनी दुकानों के शटर डाउन कर दिए है। व्यापारियों ने दुकानें मंगल कर ताले जड़ दिए है। मौके पर सीआई वेदपाल शिवराण सहित पुलिसकर्मी भी पहुंच गए है। पुलिसकर्मियों ने पानी डाल कर आग बुझाई है और डॉ. विवेक माचरा व आशीष जाड़ीवाल भी मौके पर पहुंच गए है। श्रीडूंगरगढ़ में पालिका के खिलाफ व्यापारियों का गुस्सा सड़क पर उतर आया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने संभाला मोर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारी भीड़ के बीच पुलिसकर्मियों ने पानी डाल कर बुझाई आग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विवेक माचरा व आशीष जाड़ीवाल पहुंचे व्यापारियों के बीच।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुकानदारों ने बंद की दुकानें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुकानदारों ने लगाए दुकानों को ताले।