






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव पुन्दलसर में बिजली करंट से हुई ठेका कार्मिक की मौत के मामले में लंबी जद्दोजहद के बाद आखिर समझौता हो गया है। जिसमें मृतक के आश्रितों को ठेका कंपनी द्वारा 11 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने पर सहमति बनी है। घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे हुई और समझौता होने के बाद शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे शव को उठाया गया। कार्मिक की मौत के मामले में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के आक्रोश को देखते हुए थानाधिकारी वेदपाल शिवराण के समझाइश के प्रयास रहें और आखिर वार्ता सफल हुई। वार्ता में क्षेत्र के नेता ताराचंद सारस्वत, हरिराम बाना, पूनमचंद नेण, विवेक माचरा, छेलूसिंह शेखावत, भगवानाराम गोदारा आदि शामिल रहे। वही निगम की ओर से अधिशासी अभियंता व प्रशासन की ओर से तहसीलदार भी मौजूद रहे। वार्ता के दौरान मृतक आश्रित को मुख्यमंत्री सहायता कोष से भी एक लाख रुपए की आर्थिक मदद दिलवाने का आश्वासन प्रशासन द्वारा दिया गया।



