August 30, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2022। आज अलसुबह एक 21 वर्षीय विवाहिता अपने घर से निकल गयी और रिश्तेदारों के यहां व आस पास ढूंढ लेने के बाद परेशान पति ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करवाई है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि रिड़ी निवासी धर्मपाल भार्गव ने गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी पत्नी मंजू आज सुबह 2 बजे से 4 बजे के बीच घर से निकल गई जिसका कहीं पता नहीं चल सका है। युवक ने पत्नी की ढूंढने की अपील की वहीं पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।