






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2022। परिवाद की जांच के लिए थाने बुलाए गया एक युवक पुलिस के सामने ही परिवादी से मारपीट पर उतारू हो गया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि ठुकरियासर निवासी परिवादी सिकंदर पुत्र दिलीप खां ने इसी गांव के कालूसिंह पुत्र छोटू सिंह के खिलाफ परिवाद दी जिसकी जांच के लिए दोनों को बुलाया गया। कालूसिंह उर्फ भवानीशंकर राजपूत मारपीट पर उतारू हो गया तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।




