August 30, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना संक्रमण पांव पुनः पांव पसारने लगा है। धीरे धीरे पॉजिटिव की संख्या में इजाफा हो रहा है और आज जिले में एक साथ आठ मरीज रिपोर्ट हुए हैं। इसमें चार बीकानेर शहर के है वहीं चार संक्रमित श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से रिपोर्ट हुए है। क्षेत्र के गांव पूनरासर व मोमासर में एक एक संक्रमित तथा आडसर बास व बिग्गा बास में एक एक संक्रमित रिपोर्ट हुए है। जिले में कोरोना का बढ़ता ग्राफ बता रहा है कि पिछले आठ दिनों में कुल 22 मरीज कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। डॉक्टरों के अनुसार कोविड पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या चिंताजनक है और ऐसे में जिन लोगों ने अभी भी वैक्सीनेशन नहीं करवाया है, वे समय रहते वैक्सीनेशन करवा लेवें।