May 21, 2026
परिवार गया विवाह में, खेत में अकेली देख विवाहिता के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2022। क्षेत्र में लगातार महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे हैं। और महिला उत्पीड़न का एक और शर्मनाक मामला तहसील के गांव जाखासर में सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने एक विवाहिता को खेत में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवरान ने बताया कि 28 वर्षीया दलित विवाहिता अपनी बहिन जो उसकी जेठानी भी हैं के साथ अपनी ढाणी में रहती है। गत 5 जून को पीड़िता का पूरा परिवार अपने रिश्तेदारी में हो रही एक शादी में गांव आया हवा था। रात को करीब 10.30 बजे पीड़िता अपनी बहिन के साथ अपनी ढाणी आ गई थी और शौच के लिए गई तो इसी गांव के निवासी गोपालसिंह ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के चिल्लाने पर ढाणी से उसकी बहिन आई और उसे छुड़वाया। आरोपी ने दोनो को धमकाया इससे वे डर गई और गुरुवार को थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार करेंगे।