






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2022। क्षेत्र में एक ही गांव का होने पर एक ग्रामीण का दूसरे पर किया भरोसा महंगा पड़ गया और डेढ़ लाख के लिए चेक बाबत फर्जीवाड़ा करने का 420 में मुकदमा श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव मणकरासर निवासी रामलाल पुत्र कानाराम जाट ने इसी गांव के विजयपाल पुत्र मूलाराम जाट पर 420 का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पार्थी ने पुलिस को बताया कि आरोपी श्रीडूंगरगढ़ में ई-मित्र का कार्य करता है और केसीसी ऋण दिलवाने के झांसा देकर यस बैंक में खाता खुलवा दिया। इस बैंक की हस्ताक्षर करवा कर चेक बुक आरोपी ने रख ली और डेढ़ लाख रुपए की राशि भरकर बैंक में दे दिया। पार्थी ने मैनेजर से सम्पर्क कर चेक बुक कैंसिल करवाई तो आरोपी ने चेक अनादरण का नोटिस भेज दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल सेवाराम के सुपुर्द कर दी है।




