May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2022। आस पास की खास खबर में खबर आज बीकानेर से आई है। बीकानेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में ओपीडी में डॉक्टर्स से परामर्श लेना हो या आईपीडी में भर्ती होना हो तो उससे पहले आधार कार्ड या जन आधार कार्ड दिखाना होगा। ये दिखाने के बाद ही मरीज को अस्पताल की पर्ची और निःशुल्क इलाज का लाभ मिल सकेगा। राज्य सरकार ने निःशुल्क चिकित्सा और निरोगी योजना को सफल बनाने के लिए ये आदेश दिए है। यह व्यवस्था सोमवार से अस्पताल में सख्ती से लागू होगी इसके निर्देश दे दिए गए है। पीबीएम के सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रमोद सोनी ने बताया कि घटना दुर्घटना या अन्य परिस्थितियों में पहुंचने वाले मरीज को आगामी आदेश तक छूट रहेगी, उनके पास पहचान पत्र नहीं होने की स्थिति में भी इलाज किया जाएगा।