






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जून 2022। बिजली कंपनियों के सभी इंजीनियर 13 जून से जयपुर में धरने पर बैठे है और श्रीडूंगरगढ़ में बिजली व्यवस्थाएं गड़बड़ा रही है। श्रीडूंगरगढ़ में अभियंता के 9 पदों पर ये इंजीनियर कार्यरत है जिनमें 3 प्रोबेशन अवधि के कारण क्षेत्र में ही है और अपनी सेवाएं दे रहें है तथा 6 फिक्स अभियंता प्रदर्शन में शामिल होने जयपुर है। जगतपुरा के हरि गार्डन में राज्यभर के सैंकड़ो कनिष्ठ अभियंता धरने में शामिल है। ये सभी राज्य सरकार से वेतन विसंगति दूर करने के लिए संघर्ष कर रहें है। ये ग्रेड पे 4800 करने, समय बद्ध पदोन्नति करने, बन्द किए इंक्रीमेंट पुनः बहाल करने की मांग कर रहें है। पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के बीकानेर जिला अध्यक्ष व उपाध्यक्ष राजेश रोशन की अगुवाई में जिले भर से कनिष्ठ अभियंता प्रदर्शन में शामिल हुए है।




