






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जून 2022। गांव उदरासर में एक शख्स ने एक महिला को पुलिस के सामने धमकी दी कि आज की रात तेरे लिए आखिरी रात है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हवालात में पहुंचाया। एएसआई रामनिवास की टीम ने गांव उदरासर की आम गोचर में स्थित झोंपड़ी में 45 वर्षीय नारायण पुत्र बालूराम जाट निवासी आलसर, रतनगढ़ महिला परमादेवी को धमकाते हुए मरने मारने पर उतारू हो गया। पुलिस ने उससे समझाइश का प्रयास किया परन्तु वह नहीं माना तो उसे 151 में गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के लिए आज ही जुड़ें क्षेत्र के सबसे बड़े न्यूज ग्रुप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।




