






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2022। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हो रहें इजाफे ने चिकित्सा विभाग की चिंताओं को बढ़ा दिया है। आज जिले में 22 संक्रमित रिपोर्ट हुए है जिनमें 2 श्रीडूंगरगढ़ व 3 नोखा, 3 पलाना सहित अन्य सभी बीकानेर में सामने आए है। श्रीडूंगरगढ़ में लखासर यूपीएचसी में एक 60 वर्षीय महिला तथा यूपीएचसी सेरूणा से एक 60 वर्षीय पुरुष संक्रमित रिपोर्ट हुए है। बता देवे कई जागरूक नागरिकों की चिंताएं भी बढ़ गई है और वे मास्क का प्रयोग पुनः करने लगे है।




