May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2022। आजकल क्षेत्र में छोटी बड़ी चोरियों की घटनाएं बढ़ रही है और अब डिजिटल युग मे चोर भी हाईटेक हो गए है। क्षेत्र के गांव देराजसर की रोही में लगे जियो टावर के डिजी लॉक को तोड़कर अज्ञात चोरों ने उसमें लगी बैटरियां चोरी कर ली। रिलायंस जियो के योगेन्द्र सिंह ने अज्ञात चोर के खिलाफ शेरुणा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। योगेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि 10 जून की दोपहर अज्ञात चोर ने टावर के डिजी लॉक को तोड़ दिया। इसके बाद टावर में लगी बैटरियों के 2 ऑडिसी बैटरी, एक डीजी बैटरी, एक रिकटीफायर ऑडिसी आदि सामान चुरा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।