May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2022। अपनी ही मां को पुलिस थाने में पुलिस के सामने ही मारने को उतारू एक कलयुगी बेटे को पुलिस ने हवालात की हवा खिलाई है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि रिड़ी निवासी परमादेवी पत्नी धूड़ाराम जाट की परिवाद की जांच के लिए उसके बेटे 24 वर्षीय आरोपी रामदेव को थाने में बुलाया गया। कांस्टेबल गोरखाराम ने समझाइश का प्रयास किया परंतु युवक अपनी मां को देखकर भड़क गया व उसे मरने मारने को उतारू हो गया। पुलिस टीम ने समझाइश का प्रयास किया परंतु युवक बेकाबू हो गया तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।