May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2022। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में छा रहें जलसंकट का समाधान करने की मांग की है। सारस्वत ने सेरूणा, केऊ, आडसर, जोधासर, मणकरासर, डेलवा, बिंझासर, नोसरिया, शितलनगर, धनेरू, रिड़ी, बाना, जालबसर, इंदपालसर बड़ा, इंदपालसर गुसाईंसर, बिरमसर, मोमासर, कितासर बिदावतान, बाधनु, बिग्गा, बिग्गा बास रामसरा, कुचोर आथुनी, लालमदेसर बड़ा, बिदासरिया, बेरासर कुकनिया, मसूरी गांवों में जलापूर्ति करवाने की मांग की है। सारस्वत ने पत्र में लिखा कि इन गांवों में पेयजल के लिए त्राहिमाम मची हुई है और इस भीषण गर्मी के दौर में विभाग द्वारा सुनवाई नहीं कि जा रही है जिससे जनता बेहाल है। सारस्वत ने मुख्यमंत्री से आमजन को शीघ्र राहत देने की मांग की।