May 21, 2026
66

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2022। राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र में दो ओर सहकारी समितियों के गठन को मंजूरी दी गयी है। ग्राम पंचायत इंदपालसर गुसाईसर व सोनियासर मिठिया में नई समितियां खोली जाएगी जिससे इन क्षेत्र के किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के लिए खासी मदद मिल सकेगी। ग्रामीणों में प्रसन्नता की लहर है और सोनियासर मिठिया के सरपंच नंदकिशोर बिहानी ने ग्रामीणों को शुभकामनाएं देते हुए सहकारी समिति के गठन की बधाई दी है।