May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2022। क्षेत्र के गांव मोमासर में साखलाली जोहड़ स्कूल की कुंड में एक डेड बॉडी मिली और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। इस संबंध में गोपालराम पुत्र गोविंदराम जाट ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शराब के नशे का आदी मृतक युवक राजेश 20 दिन पहले घर से बैंगलोर कमाने निकला गया था। खेत पडौसी ने युवक के परिजनों को सूचना दी कि मृतक के जूते कुंड के ऊपर पड़े है। परिजनों द्वारा जानकारी लिए जाने पर युवक शनिवार को युवक का शव कुंड में मिला। डूबने से राजेश की मौत हो गयी और एएसआई बीरबल सिंह मामले की जांच कर रहें है।