






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2022। गश्त के दौरान पुलिस को घुमचक्कर पर मिलन बार के पास झगड़े फसाद की सूचना मिली। कांस्टेबल कमलेश कुमार की टीम मौके पर पहुंची और यहां शराब के नशे झगड़ा करते तीन जनों से समझाइश का प्रयास किया। परंतु 29 वर्षीय देवकरण जाट निवासी कल्याणसर पुराना, 32 वर्षीय रामचन्द्र जाट निवासी कल्याणसर पुराना, 36 वर्षीय हडमानाराम जाट निवासी बाना नहीं माने इस पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया और थाने पहुंचा दिया है।




