May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2022। एक पिकअप चालक को सार्वजनिक क्षेत्र में डफली वाला डफली बजा गाना तेज आवाज में बजाने पर पुलिस की सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ा। आज दोपहर एएसआई रविंद्र सिंह पुलिस जाप्ते के साथ हाइवे पर निकले तो तहसील के सामने एक पिकअप के ऊपर स्पीकर बांधकर बजाना पाया। पुलिस ने पिकअप को रोका और गांव बाना निवासी 42 वर्षीय श्रीरामनाथ सिद्ध को गिरफ्तार कर लिया व डेक, स्पीकर, मैमोरी कार्ड जब्त कर लिए।