May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2022। क्षेत्र में एक युवक घर से खाना खाकर टहलने निकला और वापस घर लौट कर नहीं आया जिससे परिजन बुरी तरह से परेशान हो गए है। कल्याणसर निवासी श्रवणराम जाट ने गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि मेरे छोटे भाई सरदाराराम का 30 वर्षीय पुत्र रेवंतराम मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे कल्याणसर की रोही में टहलने निकला और वापस नहीं आया है। युवक का कद 5.5″ है और उसने काले रंग की पेंट, सफेद रंग की शर्ट पहनी है व गले मे सफेद गमछा है। परिजनों ने पुलिस से युवक ढूंढने की अपील की है।