






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2022। आगामी दिनों में रेलवे ने बीकानेर से चलने ओर बीकानेर को आने वाली 2 गाडिय़ों को रद्द कर दिया है। परिचालन कारणों से ये 2 ट्रेनें रद्द की गयी है। जो कि उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर संचालित होती है। जिनमें गाडी संख्या 20845, बिलासपुर-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 25 जून, 30 जून, 2 जुलाई, 7 जुलाई और 9 जुलाई (05 ट्रिप) रद्द रहेगी। वहीं गाडी संख्या 20846, बीकानेर-बिलासपुर रेलसेवा दिनांक 28 जून, 3 जुलाई, 5 जुलाई, 10 जुलाई, व 12 जुलाई (05 ट्रिप) रद्द रहेगी।




