May 21, 2026
222222

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने नेशनल हाइवे पर स्थित लखासर टोल के पास एक डीजे को सीज किया है और श्रीडूंगरगढ़ थाने में लाकर खड़ा किया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि परिवहन विभाग के नियमों के विरूध पिकअप गाड़ी पर डीजे लगा कर उसे मोडिफाई किया गया था जो कानूनी रूप से अपराध है। इस पर कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल श्रीकिशन व मुकेश ने डीजे को जप्त कर लिया है तथा परिवहन विभाग को सूचित कर दिया गया है। इस डीजे पर पुलिस के साथ परिवहन विभाग द्वारा भी अलग से कार्रवाई की जाएगी। शिवराण ने कहा कि गाड़ी में छेड़छाड़ कर उसे मोडिफाई करने वाले डीजे संचालकों पर कार्रवाईयां जारी रहेगी। बता देवें डीजे में लगने वाले जनरेटर सहित अनेक उपकरण गाड़ी में लगाने की परमिशन नहीं है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई का संदेश पुलिस ने दिया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर टोल के पास पुलिस ने किया डीजे सीज।