May 21, 2026
IMG-20220607-WA0003

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2022। बदमाशों से जुड़े लिंक वायरल करने वाला एक युवक श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने गांव सातलेरा निवासी जीवराज ब्राह्मण को 151 में गिरफ्तार कर उसके मोबाइल से एक फर्जी ग्रुप के सभी डेटा डिलीट करवाए। कांस्टेबल पुनीत ने बताया कि युवक बदमाशों के एक इंटरनेशनल ग्रुप से जुड़ा था। पुनीत कुमार ने कहा कि क्षेत्र के युवा सतर्क होकर सोशल मीडिया का प्रयोग करें और कुछ भी वायरल करने से पहले देखें कि उसका कंटेट ठगी वाला या सामाजिक, धार्मिक रूप से किसी को ठेस पहुंचाने वाला नहीं हो। उन्होंने कहा कि बीकानेर सायबर सेल सोशल नेटवर्किंग पर कड़ी नजर रख रही है और ऐसा करने युवाओं को जेल जाना पड़ सकता है।