August 29, 2026
news-news

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जून 2022। आपस में झगड़ा करते तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया। हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि रिड़ी निवासी 23 वर्षीय बुधाराम, 25 वर्षीय रामनिवास, 27 वर्षीय मदनलाल आपस में लड़ रहें थे और समझाईश के बावजूद नहीं माने तथा मरने मारने पर उतारू हो गए तो तीनों को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया गया।