August 30, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2022। थाने में एक दूसरे पर भड़के दो युवकों को हेड कांस्टेबल बलबीरसिंह ने गिरफ्तार कर लिया। बलवीरसिंह ने बताया कि 35 वर्षीय बिग्गाबास निवासी इमरान खां तथा आड़सर बास निवासी 32 वर्षीय पवन कुमार को थाने में समझाईश के लिए बुलाया गया। परंतु दोनों आपस में धमकियां देते हुए मरने मारने पर उतारू हो गए तो पुलिस ने दोनों को 151 में गिरफ्तार किया गया। दोनो के परिजनों को सूचित कर दिया गया।