






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2022। गांव तोलियासर में अवैध कब्जों पर जेसीबी चलेगी और कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस जाप्ते के साथ प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। यहां कोर्ट के आदेशों के बाद आज प्रशासनिक टीम पक्के अतिक्रमण हटाने पहुंची है। एएसआई बलवीर सिंह की अगुवाई में पुलिस जाप्ता तथा तहसीलदार ओमप्रकाश मीणा की अगुवाई में अधिकारी मौके पर पहुंच कर कार्रवाई प्रारंभ कर चुके है। नायब तहसीलदार ने बताया कि 42 रिहायशी मकान है जिनमें कुछ में लोग रह रहें है। कुछ पर स्थगन के आदेश है उन्हें नोटिस जारी किए जा रहें है। बता देवें यहां अतिक्रमण हटाने के लिए न्यायालय ने 19 माह पहले श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन को आदेश दिए गए थे। प्रशासन ने भी कई बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की परंतु पक्के निर्माण नहीं हटाने के कारण याचिकाकर्ता पृथ्वीराज राजपुरोहित ने न्यायालय के आदेशों की अवहेलना का आरोप लगाते हुए कोड ऑफ कंडक्ट की कार्रवाई की। श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन को आगामी 11 जुलाई को न्यायालय में अपना जवाब देना है। प्रशासन ने यहां अतिक्रमण हटाने के लिए कमर कस ली है व अब अवैध कब्जे के पक्के निर्माण को तोड़ा जाएगा।





