






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दो गांव सावंतसर और कुचौर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण के लिए प्रशासनिक व वित्तिय स्वीकृति जारी कर दी गई है। इसके लिए राज्य सरकार ने 2 करोड़ 86 लाख रूपए की स्वीकृति जारी की है और इस स्वीकृति पर विधायक गिरधारीलाल महिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा का आभार जताया है। महिया ने बताया कि स्वीकृति जारी करवाने के लिए लगातार प्रयास किए गए व आज सफलता मिल गई है। इनमें प्रत्येक पीएचसी भवन पर 1.43 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। बता देवें इन दोनों स्थानों पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वर्तमान में अस्थायी तौर पर संचालित किए जा रहें है। शीघ्र ही निविदा जारी कर भवन निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सावंतसर व कुचौर आथुणी के सरपंच सहित ग्रामीणों ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए क्षेत्रीय विधायक का आभार प्रकट किया है।



