






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ के गांव लोढेरा में ग्रामीण अघोषित बिजली कटौती से बुरी तरह से परेशान है और ग्रामीण इससे राहत के लिए बार बार विभागीय अधिकारी को फोन कर रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार से गुरूवार तक 24 घंटे में मात्र एक घंटे बिजली दी गई है। गांव के युवा बीरबल, कालूराम, कानाराम, पूर्णाराम ने बताया कि अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और करीब एक सप्ताह से 24 में से दो से चार घंटे बिजली दी जा रही है। बिजली गायब रहने से कई काम काज ठप्प पड़े हैं और ग्रामीण अनेक सम्सयाओं का सामना कर रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी व उमस के दौर में बिजली नहीं मिलना सजा से कम नहीं है। गांव के व्यापारी व बिजली उपभोक्ताओं में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है हर दिन किसी भी समय बिना सूचना के कई घंटों बिजली गुल रहती है।



