August 30, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2022। बुधवार रात अवैध शराब की दो कार्रवाईंया श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने की। पहली कार्रवाई में गांव बेनीसर की रोही में अवैध अंग्रेजी शराब के 44 पव्वे बरामद किए। तथा यहां 23 वर्षीय बाबूलाल पुत्र भोमाराम जाट निवासी गाढवाला, नापासर के खिलाफ मामला दर्ज किया। हेड कांस्टेबल सेवाराम ने बाबूलाल को मौके से गिरफ्तार कर हवालात में पहुंचाया तथा मामले की जांच एएसआई ईश्वरसिंह कर रहें है। दूसरी कार्रवाई में एएसआई बीरबलसिंह ने कार्रवाई करते हुए कालूबास निवासी 65 वर्षीय मुरारीलाल ब्राह्मण के कब्जे से 45 पव्वे बरामद किए। आरोपी मौके से फरार हो गया तथा जांच एएसआई रविन्द्रसिंह कर रहें है।