






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2022। क्षेत्र के गांव लालासर की निवासी पुष्पा मेघवाल ने लाछड़सर निवासी अपने पति सांवरमल मेघवाल के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुष्पा ने जरिये इस्तगासे पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2006 में हुई थी और 2010 में उसका मुकलावा भी हो गया गया। दोनों समय पीहर पक्ष द्वारा दहेज दिया गया था लेकिन आरोपी पति उसे कम दहेज के लिए तंग परेशान करने लगा। बाद में कई पंच पंचायती भी हुई लेकिन अब आरोपी ने उसे 2 लाख रुपये, गहने और मोटरसाइकिल की मांग पर घर से निकाल दिया। उसके पति से समझाइश की गई तो उसने मांगे गए दहेज के बिना ससुराल आने पर जान से मार देने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



