August 30, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2022। सोशल मीडिया के दौर में समाजकंटकों द्वारा आए दिन महापुरुषों के प्रति अभद्र टिप्पणियां करने के मामले सामने आ रहे हैं और श्रीडूंगरगढ़ में तो कई बार सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के कारण तनाव भी हो चुका है। ऐसे में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति अशोभनीय टिप्पणी करने और सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा टिप्पणी करने का विरोध करने पर उसे धमकाने का मामला सामने आया है। कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता संतोष विनायकिया ने कस्बे के ही निवासी विमल चौरड़िया के खिलाफ जरिये इस्तगासा मुकदमा दर्ज करवाया है। विनायकिया ने पुलिस को बताया की आरोपी ने गत 9 जून को ओसवाल समाज के नाम से बने व्हाट्सएप ग्रुप में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिपण्णी की थी। और उसका विरोध कर टिप्पणी हटाने और माफी मांगने को कहा गया तो आरोपी ने धमकाते हुए भविष्य में भी ऐसी टिप्पणियां करने की बात कही। इस पर उसी दिन थाने में परिवाद भी दी गई थी और अब मुकदमा दर्ज करवाया गया है। विदित रहे कि इस टिप्पणी से क्षेत्र के गांधीवादी विचारकों ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी रोष व्याप्त है।